ईरान-इजरायल युद्ध का दुबई रियल एस्टेट पर साया! बिक्री घटने की आशंका, गिर सकते हैं प्रॉपर्टी के दाम

ईरान और इजरायल के बीच अगर यह तनाव लंबे समय तक खिंचता है, तो दुबई का रियल एस्टेट बाजार, जो पिछले कुछ सालों से रिकॉर्ड तेजी पर था, अब सुस्ती का शिकार हो सकता है.

Dubai Property Market 2026: ब्रोकरों और डेवलपर्स का मानना है कि आने वाले हफ्तों में प्रॉपर्टी की बिक्री में बड़ी गिरावट आ सकती है.

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अब दुबई के चमकते रियल एस्टेट मार्केट के लिए खतरे की घंटी बन गया है.जिसका सबसे बड़ा असर दुबई के चमकते रियल एस्टेट बाजार पर पड़ने की आशंका है. दुबई, जिसे अब तक सुरक्षित निवेश का ऑप्शन माना जाता था, वहां अब युद्ध की आहट से निवेशकों के बीच डर का माहौल है. ब्रोकरों और डेवलपर्स का मानना है कि आने वाले हफ्तों में प्रॉपर्टी की बिक्री में बड़ी गिरावट आ सकती है.

सुरक्षित निवेश के भरोसे को लगा झटका

अब तक माना जाता था कि  दुबई रियल स्टेट इन्वेसटमेंट के लिए सबसे सुरक्षित जगह है, यही वजह थी कि रूस, यूक्रेन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशों के निवेशक यहां खिंचे चले आते थे. लेकिन खाड़ी देशों (GCC) में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए मिसाइल हमलों ने इस भरोसे को हिला दिया है. निवेशकों को डर है कि दुबई अब पहले की तरह सुरक्षित नहीं रह गया है.

एक्सपर्ट का मानना है कि इस युद्ध की वजह से निवेशक अब सावधानी बरत रहे हैं, जिससे प्रॉपर्टी की कीमतों और बिक्री में गिरावट आ सकती है.

निवेशकों के बीच बढ़ी चिंता

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने निवेशकों को डरा दिया है. दुबई, जो अब तक सुरक्षित निवेश के लिए दुनिया भर के अमीरों की पहली पसंद रहा है, अब इस भू-राजनीतिक अस्थिरता की चपेट में आता दिख रहा है. युद्ध की आहट ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है, जिससे नए खरीदार अब बड़ी डील्स करने से बच रहे हैं.वे फिलहाल यह देखना चाहते हैं कि क्या यह संघर्ष एक लंबी जंग का रूप ले लेगा.

प्रॉपर्टी सेल्स में आ सकती है बड़ी गिरावट

मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि आने वाले हफ्तों में दुबई में घरों और कमर्शियल प्रॉपर्टी की बिक्री में कमी देखी जा सकती है. युद्ध के चलते लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन पर भी बुरा असर पड़ा है, जिससे कंस्ट्रक्शन कॉस्ट बढ़ सकती है.

हालांकि कई जानकारों का ये भी कहना है कि ट्रांजेक्शन वॉल्यूम यानी सौदों की संख्या  काफी कम हो सकती है, हालांकि कीमतों में तुरंत बहुत बड़ी गिरावट की संभावना कम है.

रियल एस्टेट मार्केट भारतीयों का पसंदीदा

दुबई का रियल एस्टेट मार्केट भारतीयों का पसंदीदा रहा है. साल 2025 में दुबई ने करीब 187 बिलियन डॉलर की रिकॉर्ड सेल्स दर्ज की थी, जिसमें लग्जरी प्रॉपर्टी और भारतीय खरीदारों का बड़ा योगदान था. सोशल मीडिया पर ईरानी मिसाइलों और ड्रोनों के वीडियो वायरल होने के बाद, अब नए निवेश पर ब्रेक लगता दिख रहा है.

दुनिया के अमीरों की पहली पसंद रहा है दुबई

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, विशाल मॉल और लग्जरी होटलों के लिए मशहूर दुबई ने अपनी पहचान अमीरों के ‘प्लेग्राउंड’ के रूप में बनाई है. लेकिन सैन्य ठिकानों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की कोशिशों ने इस चमक को थोड़ा फीका कर दिया है.

ग्लोबल इकोनॉमी पर असर का सीधा कनेक्शन

दुबई की अर्थव्यवस्था काफी हद तक विदेशी निवेश और पर्यटन पर टिकी है. ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में उछाल और हवाई यात्रा में बाधा आने से निवेशकों का सेंटिमेंट बिगड़ गया है. जानकारों के मुताबिक, जब तक मिडिल ईस्ट में शांति बहाल नहीं होती, तब तक दुबई के लग्जरी विला और अपार्टमेंट्स की डिमांड में रिकवरी होना मुश्किल लग

Hot this week

21वीं सदी में युद्ध की दिशा तय कर रहे हैं ड्रोन + डेटा + AI, क्या होना चाहिए भारत का प्लान

युद्ध का स्वरूप हमेशा से तकनीकी, राजनीतिक और आर्थिक...

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!