एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध कॉलोनी गोकुल धाम पर चला बुलडोजर 

लखनऊ, 26 अप्रैल | लोक निर्माण टाईम्स ब्यूरो
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा शुक्रवार को बख्शी का तालाब (बीकेटी) क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। जोन-4 अंतर्गत इंदौराबाग स्थित सांई बिहारी कॉलोनी – गोकुल धाम नाम से बनाई जा रही अवैध प्लॉटिंग को एलडीए की टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया

यह कॉलोनी यूनिवर्सल ग्रुप द्वारा राम सिंह, बलजीत सिंह और एस. के. त्रिपाठी के माध्यम से लगभग 18 बीघा जमीन पर अवैध रूप से विकसित की जा रही थी

प्राधिकरण के अनुसार, इस अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ विहित अधिकारी एस. के. सिंह की न्यायालय में वाद संख्या 341/2023 दर्ज थी, जिस पर दिनांक 13 अगस्त 2024 को ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया गया था। आदेश के अनुपालन में प्लानिंगकर्ताओं की ओर से कोई प्रत्युत्तर प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके चलते एलडीए को यह सख्त कार्रवाई करनी पड़ी।

कार्रवाई के दौरान एलडीए की एसडीएम वंदना पांडेय, पुलिस बल एवं सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति में बाउंड्री वॉल को बुलडोजर से तोड़कर करोड़ों की सरकारी जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया
कब्जा हटाने के पश्चात “यह भूमि एलडीए की संपत्ति है, अतिक्रमण दंडनीय अपराध है” — चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया।

एलडीए अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और जनसाधारण को बिना अनुमति कॉलोनी में भूखंड क्रय करने से बचने की अपील की गई है।

 

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!