कोहरे का कहर! 50 ट्रेनें देरी से, दिल्ली से जयपुर तक फ्लाइट में देरी से एयरपोर्ट पर यात्री परेशान

दिल्‍ली एनसीआर में घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार कम कर दी है और फ्लाइट्स का शेड्यूल भी बिगड़ दिया है. IGI एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की है कि फ्लाइट का शेड्यूल देखकर ही घरों से निकलें

नई दिल्‍ली:बेहद घने कोहने के कारण दिल्‍ली एनसीआर में विजिबिलिटी कई जगह जीरो हो गई है. पूरा दिल्‍ली एनसीआर घने कोहरे की चादर में लिपटा हुआ नजर आ रहा है. ऐसे में सड़कों पर गाडि़यां रेंग रही हैं, ट्रेनों के पहियों की स्‍पीड कम हो गई है और फ्लाइटों को उड़ान भरने और लैंड करने में कठिनाई हो रही है. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घने कोहरे के कारण राजधानी, तेजस, दुरंतों समेत 110 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. वहीं, इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर 224 फ्लाइट भी देरी से उड़ान भर रही हैं.

ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्‍ली एयरपोर्ट पर अभी तक 224 फ्लाइट डिले हैं. 

  • दिल्‍ली आने वालीं 58 उड़ने लेट
  • उड़ाने भरने वालीं 166 फ्लाट्स डिले

दिल्‍ली एयरपोर्ट पर अब तक 8 फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं

  • आईजीआई एयरपोर्ट पर आने वाली 4 फ्लाइट कैंसिल
  • दिल्‍ली एयरपोर्ट से जाने वालीं भी 4 उड़ाने रद्द हैं.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!