US-Israel and Iran War: ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने एक और जंगी जहाज मिडिल ईस्ट भेज दिया है. इसमें 3,500 मरीन सैनिक तैनात हैं. ये पिछले 20 सालों में मिडिल ईस्ट में अमेरिका की सबसे बड़ी सैन्य तैनाती है.

अमेरिका-इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को जो बोला था, उसे एक महीना हो गया है. एक महीने की लड़ाई के बाद अब और खतरनाक मोड़ पर जाती दिख रही है. इस बीच यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया कि यूएसएस त्रिपोल पर सवार 3,500 मरीन और नाविक शनिवार को मिडिल ईस्ट पहुंच गए हैं. यह पिछले 20 सालों में मिडिल ईस्ट में अमेरिका की सबसे बड़ी सैन्य तैनाती है.
सेंटकॉम ने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘यूएसएस त्रिपोली (LHA 7) पर सवार नाविक और मरीन 27 मार्च को पहुंच गए हैं.’ सेंटकॉम की ओर से पोस्ट की गई तस्वीरों में सैनिक कॉम्बैट यूनिफॉर्म पहने हुए, हेलमेट और गॉगल्स लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं. ये मरीन मिडिल ईस्ट में पहले से तैनात 50 हजार सैनिकों की टुकड़ी में शामिल हो गए हैं.
यूएसएस त्रिपोली पर ट्रांसपोर्ट और स्ट्राइकर फाइटर विमानों के साथ-साथ एम्फीबियस असॉल्ट और टैक्टिकल साजो-सामान भी मौजूद हैं. इसके साथ ही मरीन सैनिक भी इस पर सवार हैं. इस असॉल्ट शिप पर मौजूद सैनिक जापान में तैनात थे. वे ताइवान के आसपास के इलाके में अभ्यास कर रहे थे. दो हफ्ते पहले उन्हें मिडिल ईस्ट में तैनात होने का आदेश मिला. त्रिपोली के अलावा यूएसएस बॉक्सर और दो अन्य जहाजों को भी एक और मरीन यूनिट के साथ सैन डिएगो से मिडिल ईस्ट जाने का आदेश दिया गया है.





