सुबह की पहली किरण के साथ नीला आसमां अचानक ‘खूनी लाल’ हो गया, मानो धरती रातों-रात मंगल ग्रह में तब्दील हो गई हो. रेगिस्तान की रेत ने ऐसा खौफनाक मंजर रचा कि लोग खिड़कियां बंद कर दुआएं मांगने लगे…कहीं ये कयामत का इशारा तो नहीं.

Credit: X/@SuppressedNws1
Greece Red Sky Viral: जरा सोचिए, आप सुबह सोकर उठें और खिड़की खोलते ही आपको नीला आसमान नहीं, बल्कि खौफनाक ‘खून’ जैसा लाल मंजर दिखाई दे. ग्रीस के क्रीट और सेंटोरिनी टापुओं पर कुछ ऐसा ही हुआ कि लोगों की रूह कांप गई. न ये कोई हॉलीवुड फिल्म का सेट है और न ही कोई कैमरा फिल्टर, बल्कि कुदरत का एक ऐसा करिश्मा है, जिसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है.

Photo Credit: Credit: X/Aetheron
बुधवार की सुबह जब ग्रीस के लोगों की आंख खुली, तो बाहर का नजारा देखकर उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ. आसमान गहरा सुर्ख लाल और नारंगी हो चुका था, जैसे कोई ‘कयामत’ का मंजर हो. देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तस्वीरों का सैलाब आ गया. लोग पूछने लगे कि क्या एलियंस ने हमला कर दिया है या हम गलती से मंगल ग्रह (Mars) पर लैंड कर गए हैं? मंजर इतना खौफनाक था कि लोगों ने डर के मारे घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद कर लीं.
ये भी पढ़ें:-अंडे से बाहर आते ही इस चूजे को क्यों मिल रही है Z+ सिक्युरिटी?, सुरक्षा में तैनात 50 जवान और हाई-टेक दूरबीन!
सहारा की रेत और ‘एर्मिनियो’ का कहर (The Science Behind the Saharan Dust Storm)
दरअसल, इस पूरे ड्रामे के पीछे हाथ है ‘एर्मिनियो’ (Erminio) नाम के एक ताकतवर तूफान का. लीबिया के सहारा रेगिस्तान से उठी लाखों टन रेत को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं उड़ाकर ग्रीस ले आईं.




