लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कई उड़ानें लेट, रात भर तेजस एक्सप्रेस में बैठकर सफर

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ, कई उड़ानें देरी से आईं। कॉरपोरेट सेक्टर की ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में यात्रियों ने सारी रात बैठकर सफर किया। मुंबई, दिल्ली, रियाद, हैदराबाद से आने वाली उड़ानें देरी से पहुंचीं। वहीं, तेजस एक्सप्रेस नई दिल्ली जाने के लिए भी कई घंटे लेट हुई, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। सोमवार को भी चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। कई उड़ानें देरी से आईं। वहीं कॉरपोरेट सेक्टर की ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में यात्रियों ने सारी रात बैठकर सफर किया।

उड़ान संख्या 6ई 5264 मुंबई लखनऊ एक घंटा, आईएक्स 2171 दिल्ली लखनऊ तीन घंटे, एक्सवाई 333 रियाद लखनऊ 2:15 घंटे, 6ई 453 हैदराबाद लखनऊ 1:40 घंटे की देरी से आई। इसी तरह आईएक्स 189 लखनऊ रियाद सुबह नौ की जगह 10:25 बजे, एक्स वाई 334 लखनऊ रियाद सुबह 10 की जगह 11.50 बजे जाएगी।

वहीं, सोमवार को नई दिल्ली जाने वाली तेजस एक्सप्रेस सुबह 6:10 बजे की जगह दोपहर 1:10 बजे रवाना होगी। रविवार को नई दिल्ली से दोपहर 3:30 बजे लखनऊ को रवाना होने वाली तेजस एक्सप्रेस रात 9:35 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन सोमवार सुबह 7:55 बजे लखनऊ पहुंची। इस ट्रेन में रात भर बैठकर यात्रियों ने सफर किया।

Hot this week

21वीं सदी में युद्ध की दिशा तय कर रहे हैं ड्रोन + डेटा + AI, क्या होना चाहिए भारत का प्लान

युद्ध का स्वरूप हमेशा से तकनीकी, राजनीतिक और आर्थिक...

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!