लखनऊ में मॉक ड्रिल का अभ्यास वीडियो वायरल, सुरक्षा तैयारियों की झलक आई सामने, देखें

UP Mock Drills Practice Video: मॉक ड्रिल का मकसद आपातकालीन स्थितियों में आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ प्रभावी कदम उठाने की तैयारियों का आकलन करना है. ऐसे में राजधानी लखनऊ के कुछ इलाकों में बुधवार को आयोजित होने वाले मॉक ड्रिल को लेकर स्थानीय प्रशासन ने अभ्यास किया.भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव के बीच देश में 7 मई को मॉक ड्रिल आयोजित किया जाएगा. इस मॉक ड्रिल का मकसद आपातकालीन स्थितियों में आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ प्रभावी कदम उठाने की तैयारियों का आकलन करना है. देश में 54 सालों के बाद मॉक ड्रिल आयोजित होने वाला है. इससे पहले साल 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच मॉक ड्रिल हुआ था. उस समय भी सरकार ने देश के अलग-अलग हिस्सों में सायरन बजाकर ब्लैक आउट किया था. ऐसे में राजधानी लखनऊ के कुछ इलाकों में बुधवार को आयोजित होने वाले मॉक ड्रिल को लेकर स्थानीय प्रशासन ने अभ्यास किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मॉक ड्रिल के लिए किया गया अभ्यास

7 मई को होने वाले मॉक ड्रिल के लिए गृह मंत्रालय के आदेश के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने लखनऊ के सिविल डिफेंस, पुलिस लाइन इलाके में मॉक ड्रिल का अभ्यास किया. इस दौरान स्थानीय निवासियों को कहीं आग लग जाए, तो उससे बचने के तरीके और कोई घायल हो जाए, तो उससे बचने के तरीके के बारे में बताया गया.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!