शाहरुख खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान बनाने के बाद एटली ने अपनी अगली फिल्म का काम शुरू कर दिया हैं।

शाहरुख खान के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान बनाने के बाद एटली ने अपनी अगली फिल्म का काम शुरू कर दिया हैं।

एटली के अगली फिल्म में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन मुख्य किरदार में दिखेंगे। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके मेकर्स ने फिल्म की घोषणा किया था। और अब फिल्म की शुटिंग शुरू होने जा रही है। एटली की इस फिल्म में पहले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान मुख्य किरदार में नजर आनेवाले थे। लेकिन फिल्म का बजट ज्यादा होने के वजह से मेकर्स ने बाद में सलमान के बजाय एटली को कास्ट किया। मेकर्स बॉलीवुड के सल्लू मियां यानी सलमान खान पर मोटा पैसा लगाने से डर रहे थे। क्योंकि सलमान की पिछली फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नही किया था। वही अल्लू अर्जुन को साइन करते ही एटली ने फिल्म का काम शुरू कर दिया हैं। हाल ही में अल्लू अर्जुन ने फिल्म के लिए लुक टेस्ट किया था। मिड डे के रिपोर्ट के मुताबिक मुम्बई के महबूब स्टुडियो में एटली ने अल्लू अर्जुन का लुक टेस्ट किया। फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन का कई लुक टेस्ट किया गया, ताकि उन्हें एक अलग अवतार में प्रेजेंट किया जा सके। रिपोर्ट के मुताबिक इसबार अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 से एकदम अलग लुक में नजर आएंगे। फिल्म के कहानी का तो अबतक खुलासा नहीं हुआ है लेकिन बताया जा रहा है कि यह एक हाई ओक्टेन पीरियड ड्रामा होने वाली है। जिसमें अल्लू अर्जुन एकदम हटके रोल में दिखेंगे।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!