LIVE: कोहरे ने थामी रफ्तार, 110 ट्रेनें और 224 फ्लाइट देरी से, दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री परेशान

Weather Updates: लगभग पूरे उत्तर भारत में आज घने कोहरे की चादर छाई हुई है. कई इलाकों में विजिबिलिटी लगभग शून्य तक पहुंच गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. आईएमडी के अनुसार 29 दिसंबर को सुबह के समय ‘वेरी डेंस फॉग’ का अलर्ट जारी किया गया था. वहीं, 30 दिसंबर को ‘डेंस फॉग’ और 31 दिसंबर को “मॉडरेट फॉग” की स्थिति बनी रहेगी.

नई दिल्ली:दिल्ली-एनसीआर समेत लगभग पूरे उत्तर भारत को धने कोहरेने अपनी चपेट में ले रखा है. सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने की वजह से लोगों को सड़कों पर कुछ मीटर तक ही दिख रहा है, जिस वजह से गाड़ियां रेंगती नजर आ रही है. विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं. एयरपोर्ट्स से लेकर रेलवे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है और लोग ठंड में इंतजार करने को मजबूर हैं. 110 ट्रेनें और 224 फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं. एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले फ्लाइट स्टेटस चेक करें और अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट पहुंचे. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटे तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है.

कोहरे की वजह से कौन सी ट्रेन लेट, देखिए लिस्ट

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!