Siramtoli Flyover: सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन आज, सीएम हेमंत सोरेन की लोगों को सौगात

Siramtoli Flyover: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दोपहर 12:00 बजे सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन करने वाले हैं. यह बहुप्रतिक्षित फ्लाईओवर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बना देगा. उद्घाटन से पूर्व फ्लाईओवर को फूलों से सजाया गया है. इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी है. इस फ्लाईओवर के शुरू होने से सिरमटोली से डोरंडा जाने वाले रास्ते में लोगों को जाम से निजात मिलेगी. सीएम हेमंत सोरेन आज रांची स्थित बहुप्रतिक्षित सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन करने वाले हैं. उद्धाटन दोपहर 12 बजे किया जायेगा. इस फ्लाईओवर के शुरू होने से लोगों को जाम से राहत मिलेगी. साथ ही शहर की यातायात व्यवस्था भी सुगम होगी.

विवादों के बीच उद्घाटन

सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन विवादों के बीच किया जा रहा है. मालूम हो कि कल ही आदिवासी संगठनों ने सिरमटोली फ्लाईओवर के रैंप को हटाने के लिए झारखंड बंद बुलाया था. इस दौरान पूरे शहर में यातायात व्यवस्था बाधित हुई थी. बंद समर्थकों ने जगह-जगह टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. बंद को लेकर राजधानी रांची सहित गुमला, लातेहार, सिमडेगा और अन्य जिलों में भी चक्का जाम किया गया था.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!