मेरठ में पुलिस हिरासत में गैंगस्टर विनय त्यागी पर हमला हो गया। हमले में उसे तीन गोलियां लगी हैं। उस पर 57 मुकदमे दर्ज हैं। उसकी पत्नी दो बार पुरकाजी की ब्लॉक प्रमुख रही। परिवार के लिए मेरठ के जागृति विहार में आवास बनाया था।
मुजफ्फरनगर के खाईखेड़ी गांव के गैंगस्टर विनय त्यागी उर्फ टिंकू पर यूपी और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में 57 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी का मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और देहरादून में प्रॉपर्टी के विवादित मामलों में दखल रहा। सियासत के मैदान में उतरने ख्वाहिश रही। पत्नी को दो बार पुरकाजी ब्लॉक से प्रमुख भी बनवा दिया। सहारनपुर की देवबंद सीट से खुद भी विधानसभा का चुनाव लड़ा।