Weather News: दिल्ली एनसीआर के कुछ शहरों में सुबह न्यूनतम तापमान काफी कम रहा. अप्रैल में भी ऐसे ही बारिश का दौर रहेगा.जानें उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर दिल्ली तक आज का मौसम.

- दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में दो दिन से बारिश
- बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में राहत महसूस हुई
- अप्रैल के पहले सप्ताह में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री तक रहेगा
हमें बताएं।
कहां कितना तापमान
श्रीनगर-8 डिग्री
बागपत-16
दिल्ली-16.6 डिग्री
मुजफ्फरनगर-16
गाजियाबाद-17
देहरादून-18 डिग्री
ग्रेटर नोएडा-17
अमृतसर-17
लखनऊ-21
भोपाल-15
जयपुर -20
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
मौसम विभाग ने दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में ऐसे ही बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. इसमें 3 और 4 अप्रैल को ज्यादातर उत्तर भारत के इलाकों में बरसात होने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर में 3 अप्रैल, हिमाचल प्रदेश में 3 और 4 अप्रैल को बारिश का अलर्ट है.
कहां कब बारिश के संकेत
वेस्ट यूपी में 3 और 4 अप्रैल को
उत्तराखंड में 3 से 6 अप्रैल को
दिल्ली में 3 और 4 अप्रैल को
पंजाब-हरियाणा में 3-4 अप्रैल को
पूर्वी राजस्थान में 3-4 और 6 अप्रैल को
पश्चिमी राजस्थान में 2 से 4 अप्रैल को
हिमाचल में 3-4 को ओलावृष्टि की आशंका
Rain Alert: दिल्ली NCR में अप्रैल में भी खूब होगी बारिश, मार्च में झमाझम के बाद बिगड़ेगा मौसम

Delhi Weather
पिछले दो दिनों में दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है. राजस्थान और मध्य प्रदेश में तो कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण ये अकारण मौसम बदला है और बारिश हुई है. अप्रैल के पहले हफ्ते में भी ऐसे ही आंधी, बारिश और ओले गिरने का मौसम रहेगा.


