आईजीआरएस पर शिकायत के बाद जमीन विवाद में पुलिस हरकत में, दबंगई का मामला उजागर

  • लखनऊ।पीजीआई थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीन विवाद से जुड़ा एक मामला आईजीआरएस (Integrated Grievance Redressal System) पर दर्ज शिकायत के बाद सामने आया है। राजघराना स्मार्ट सिटी, सरथुआ निवासी अशोक कुमार गुप्ता (48 वर्ष) ने आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी वैध रूप से खरीदी गई भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।
    शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने सेवई निवासी राम नेश यादव से गाटा संख्या 88, ग्राम सरथुआ, तहसील सरोजनी नगर स्थित भूमि क्रय की थी, जिसका अधिकांश भाग उनके नाम बैनामा द्वारा दर्ज है। उक्त गाटा में लगभग 70 खातेदार हैं तथा भूमि विभाजन से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
    आईजीआरएस शिकायत में आरोप लगाया गया कि नंदलाल सिंह, निवासी वृंदावन कॉलोनी, पीजीआई, लखनऊ अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन पर दबंगई दिखाते हुए कब्जा करने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपितों ने रोड पर कब्जा देने की मांग करते हुए जबरन कब्जा करने की धमकी दी।
    मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस प्रशासन ने स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। जांच रिपोर्ट के अनुसार 11 दिसंबर 2025 को मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए धारा 126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई तथा दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की सख्त हिदायत दी गई।
    पुलिस का कहना है कि मामला भूमि विवाद से संबंधित है, जिसका निस्तारण न्यायालय के माध्यम से होना है। फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई है।
    पीड़ित ने आईजीआरएस के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि दबंग तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में अवैध कब्जे की कोशिशों पर रोक लग सके।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!