Weather Today: दो दिन की बारिश से लुढ़का पारा, NCR से लेकर भोपाल तक मौसम कूल-कूल, अप्रैल में अभी और बारिश होगी

Weather News: दिल्ली एनसीआर के कुछ शहरों में सुबह न्यूनतम तापमान काफी कम रहा. अप्रैल में भी ऐसे ही बारिश का दौर रहेगा.जानें उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर दिल्ली तक आज का मौसम.

Weather Today: दो दिन की बारिश से लुढ़का पारा, NCR से लेकर भोपाल तक मौसम कूल-कूल, अप्रैल में अभी और बारिश होगी
Minimum Temperature
फटाफट पढ़ें
खबर का सार AI ने दिया. न्यूज टीम ने रिव्यू किया.
  • दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में दो दिन से बारिश
  • बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे दिल्ली एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम में राहत महसूस हुई
  • अप्रैल के पहले सप्ताह में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 से 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री तक रहेगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?

हमें बताएं।

अन्य न्यूज़ ब्रीफ
नई दिल्ली:दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर राजस्थान और मध्य प्रदेश तक पूरे उत्तर भारत में पिछले दो दिनों के दौरान बारिश देखने को मिली है. बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है. इस कारण दिल्ली एनसीआर में टेंपरेचर में थोड़ी गिरावट देखने को मिली. जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बागपत, मुजफ्फरनगर जैसे शहरों, चंडीगढ़, भोपाल में तापमान लुढ़का और लोगों को राहत महसूस हुई. जबकि कल दिल्ली में तापमान न्यूनतम 20 डिग्री तक और अधिकतम 33 डिग्री दर्ज किया गया था.हालांकि अप्रैल के आने वाले दिनों में बारिश के संकेत के बावजूद तापमान में ज्यादा गिरावट देखने को नहीं मिलेगी. दिल्ली में 2 अप्रैल से 6 अप्रैल तक न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री से 20-22 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. जबकि अधिकतम तापमान 33-35 से 37 डिग्री तक पहुंच जाने का पूर्वानुमान है.

कहां कितना तापमान

श्रीनगर-8 डिग्री
बागपत-16
दिल्ली-16.6 डिग्री
मुजफ्फरनगर-16
गाजियाबाद-17
देहरादून-18 डिग्री
ग्रेटर नोएडा-17
अमृतसर-17
लखनऊ-21
भोपाल-15
जयपुर -20
(तापमान डिग्री सेल्सियस में) 

मौसम विभाग ने दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में ऐसे ही बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. इसमें 3 और 4 अप्रैल को ज्यादातर उत्तर भारत के इलाकों में बरसात होने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर में 3 अप्रैल, हिमाचल प्रदेश में 3 और 4 अप्रैल को बारिश का अलर्ट है. 

कहां कब बारिश के संकेत

वेस्ट यूपी में 3 और 4 अप्रैल को
उत्तराखंड में 3 से 6 अप्रैल को
दिल्ली में 3 और 4 अप्रैल को
पंजाब-हरियाणा में 3-4 अप्रैल को
पूर्वी राजस्थान में 3-4 और 6 अप्रैल को
पश्चिमी राजस्थान में 2 से 4 अप्रैल को
हिमाचल में 3-4 को ओलावृष्टि की आशंका

Rain Alert: दिल्ली NCR में अप्रैल में भी खूब होगी बारिश, मार्च में झमाझम के बाद बिगड़ेगा मौसम

Delhi Weather

Delhi Weather

पिछले दो दिनों में दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है. राजस्थान और मध्य प्रदेश में तो कई जगहों पर ओले भी गिरे हैं. मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के कारण ये अकारण मौसम बदला है और बारिश हुई है. अप्रैल के पहले हफ्ते में भी ऐसे ही आंधी, बारिश और ओले गिरने का मौसम रहेगा.

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!