उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दो साधुओं की हत्या कर मंदिर में ही जला दिए शव, सुबह गांववालों के पहुंचने पर वारदात का पता चला

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। खुदागंज के सूथा गांव स्थित मंदिर परिसर में सेवादार गोपाल दास व बाबा बिहारी दास की हत्या कर दी गई। दोनों के शव भी जला दिए गए। सुबह ग्रामीण जब वहां पहुंचे तो जानकारी हुई।

शहर के अजीजगंज मुहल्ला  निवासी गोपालदास कई वर्षों से खुदागंज के सूथा गांव स्थित मंदिर परिसर में सेवादार थे। गांव के ही दूसरे मंदिर पर सेवादार बाबा बिहारी दास रहते थे, लेकिन एक माह से वह भी गोपालदास के पास रहने लगे थे।

घटना के बाद से फरार चल रहा सुमित

घटना के बाद से वह भागा चल रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, सुमित आपराधिक व नशेड़ी प्रवृत्ति का है जिस वजह से ज्यादातर लोग उससे दूरी बनाकर ही रहते थे। स्वजन ने जब उसकी जमानत कराई थी, तब विरोध भी किया गया था। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि गांव के ही सुमित का नाम प्रकाश में आया है। उसकी तलाश में तीन टीमें लगाई गई है।

गांव के ही सुमित सिंह का इन दोनों सेवादारों के पास उठना बैठना था। सुमित करीब एक माह पहले ही जेल से छूटा था। वह मंदिर पर ही रहना चाहता था। जिस वजह से इन लोगों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था

 

Hot this week

Topics

बिहार में बाढ़ के बीच आसमानी खतरा, 24 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में मानसून की गतिविधियां एक समान...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!