मॉडल जैसी दिखने वाली युवती, AC फर्स्ट में सफर और शराब तस्करी चौंका देगी समस्तीपुर के नेहा की कहानी

 फर्स्ट एसी में बिना टिकट डेढ़ लाख रुपये की शराब लेकर सफर कर रही नेहा झा और उसके जीजा ईशान कुमार को समस्तीपुर स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस पर अंग्रेजी में रौब झाड़ने की कोशिश भी काम न आई और वीडियोग्राफी के साथ पुलिस ने शराब जब्त कर दोनों को जेल भेज दिया। नेहा की अच्छी अंग्रेजी भी काम नहीं आई। दरअसल, नई दिल्ली से दरभंगा जा रही बिहार संपर्क क्रांति स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कूपे में शराब तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया। जैसे-जैसे जांच हो रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। करीब 1100 किलोमीटर का सफर तय कर समस्तीपुर पहुंची नेहा झा और उसके बहन के देवर ईशान कुमार को रेल पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी लड़की बिना टिकट यात्रा कर रही थी और चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर अंग्रेजी में बात कर दबाव बनाने का प्रयास कर रही थी। हालांकि, आरपीएफ और जीआरपी ने कूपे की तलाशी लेकर करीब डेढ़ लाख रुपये की 75 लीटर विदेशी शराब बरामद की और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराकर दोनों को सलाखों के पीछे भेज दिया।

VIP कूपे से डेढ़ लाख की विदेशी शराब बरामद

  • टीटीई से विवाद: बिना टिकट यात्रा के दौरान टीटीई और बेडरोल कर्मी के बीच हुए विवाद के बाद शराब की खेप की सूचना जीआरपी को मिली।
  • कूपे में दबिश: समस्तीपुर जंक्शन पर आरपीएफ, जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त टीम ने एच-1 कोच के कूप संख्या-7 पर छापेमारी की।
  • अंग्रेजी में बहस: पुलिस के दरवाजा खटखटाने पर आरोपी युवती ने दरवाजा खोलकर अंग्रेजी में बहस और रौब झाड़ना शुरू कर दिया।
  • शराब जब्त: पुलिस ने वीडियोग्राफी कराते हुए कूपे से 75 लीटर (कीमत डेढ़ लाख) हरियाणा निर्मित विदेशी शराब की खेप जब्त की।

डॉक्टरों और बड़े कारोबारियों से कनेक्शन

पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाइल जब्त कर कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और व्हाट्सएप चैट खंगालना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नेहा के मोबाइल से दरभंगा के कई नामी डॉक्टरों और बड़े कारोबारियों के कॉन्टैक्ट नंबर मिले हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस खेप का मुख्य रिसीवर कौन था और इसे कहां डिलीवर किया जाना था।

पारिवारिक में पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

जांच में खुलासा हुआ कि नेहा के पिता संजय कुमार झा को दो साल पहले और उसकी बड़ी बहन निशु झा को नवंबर 2025 में उत्पाद विभाग ने शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। स्नातक पास नेहा चार बहनों में सबसे छोटी है और इस अवैध धंधे में उसकी बहन का देवर ईशान कुमार बराबर के साझेदार के रूप में शामिल था।

Hot this week

Topics

बिहार में बाढ़ के बीच आसमानी खतरा, 24 जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में मानसून की गतिविधियां एक समान...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!