पश्चिमी यूपी में शांति, लेकिन पूर्वांचल में गरजेगा कुदरत का कहर, जानिए अगले 48 घंटे किन जिलों में मंडराएगा खतरा

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जिसका मुख्य प्रभाव राज्य के पूर्वी हिस्सों में देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 सितंबर को पूर्वांचल और आसपास के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. कुछ इलाकों में छिटपुट तो कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है. प्रशासन ने लोगों को विशेष रूप से आकाशीय बिजली से सावधान रहने की सलाह दी है. दूसरी ओर, पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य रहेगा और वहां किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है.

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

9 सितंबर सुबह 8:30 बजे से 10 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का असर रहने का अनुमान है. लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, कौशांबी, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इसके विपरीत पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत समेत अधिकांश जिलों में बारिश का संकेत नहीं है.

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बीते दिनों से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की तरफ आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। उस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, कई जगहों पर आंधी-तूफान की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही, कई जगहों पर हल्की बारिश होती रही। आने वाले दिनों में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!