
DGP राजीव कृष्ण के सामने प्रमुख चुनौतियां
कानून व्यवस्था पर विपक्ष के लगातार हमले
लगातार राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेर रहा है, जिसे नियंत्रित रखना एक बड़ी जिम्मेदारी होगी.
महिला सुरक्षा को लेकर आलोचना
महिला सुरक्षा को लेकर विपक्षी दल सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, ऐसे में पुलिस को इस दिशा में ठोस परिणाम देने होंगे.
अवैध धर्मांतरण की बढ़ती घटनाएं
खासकर तराई क्षेत्रों में तेजी से फैल रहे अवैध धर्मांतरण के मामलों पर नियंत्रण पाना एक गंभीर चुनौती है.
बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ
राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्या प्रवासियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करना और निर्वासन की प्रक्रिया को अंजाम देना.
2026 के पंचायत चुनावों का शांतिपूर्ण संचालन
आगामी पंचायत चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराना प्रशासनिक स्तर पर एक अहम दायित्व होगा.
पशु तस्करी पर लगाम लगाना
योगी सरकार के निर्देशानुसार राज्य में सक्रिय पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को प्रभावी ढंग से लागू करना.
DGP राजीव कृष्ण ने गिनाईं प्राथमिकताएं
डीजीपी राजीव कृष्णा ने सीएम योगी से मिलने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्राथमिकताएं गिनाई थी. उन्होंने सीएम योगी के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से मैं राज्य सरकार की प्राथमिकताओं जैसे अपराध व भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति, महिला सुरक्षा, नागरिक केंद्रित पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की उत्कृष्टता को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा.


