
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में शनिवार सुबह बड़ा हंगामा हो गया। नेत्र रोग विभाग के पीछे स्थित हजरत कवामुद्दीन हाजी हरमैन साहब की मजार के आसपास अतिक्रमण हटाने पहुंची चिकित्सकों की टीम और पुलिस पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव कर दिया। इस घटना में दो चिकित्सकों के घायल होने की सूचना है।
अतिक्रमण हटाने के लिए केजीएमयू प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ सुबह पहुंची थी। जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, अंदर मौजूद अतिक्रमणकारियों ने विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में जूनियर व सीनियर डॉक्टर, प्रशासनिक अधिकारी, और कई थानों की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए इलाके को सील कर दिया गया है और मजार के पास आम लोगों का प्रवेश रोक दिया गया है।
इधर, बवाल की जानकारी पाकर विश्व हिंदू परिषद (VHP) के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए हैं। सुरक्षा कारणों से मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है।
प्रशासन ने कहा कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही थी और उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की



