Warning signs of structural defects: अगर आप भी जल्द ही कोई घर खरीदने वाले हैं, तो यहां हम आपको 7 चेतावनी संकेतों के बारे में बता रहे हैं. इनपर ध्यान देकर आप पहचान सकते हैं कि आपका घर सच में सुरक्षित है या कहीं उसमें कोई बड़ी समस्या तो नहीं पनप रही है.

Warning signs of structural defects: अक्सर हम घर खरीदते या उसमें रहते समय उसकी सुंदरता, पेंट, फर्नीचर और डिजाइन पर ध्यान देते हैं, लेकिन इस दौरान घर के स्ट्रक्चर को नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि किसी भी बिल्डिंग में घर लेने से पहले उसके स्ट्रक्चर पर ध्यान देना सबसे जरूरी होता है. कई बार घर बाहर से एकदम मजबूत और परफेक्ट लगता है, लेकिन अंदर ही अंदर उसकी नींव, दीवारें या फ्रेम कमजोर हो रहे होते हैं. अच्छी बात यह है कि अगर शुरुआत में ही कुछ खास संकेतों को पहचान लिया जाए, तो बाद में बड़े हादसों, रिपेयर के खर्च और प्रॉपर्टी की कीमत गिरने से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है. अगर आप भी जल्द ही कोई घर खरीदने वाले हैं, तो यहां हम आपको 7 चेतावनी संकेतों के बारे में बता रहे हैं. इनपर ध्यान देकर आप पहचान सकते हैं कि आपका घर सच में सुरक्षित है या कहीं उसमें कोई बड़ी समस्या तो नहीं पनप रही है.
घर खरीदने से पहले इन 7 चीजों पर जरूर दें ध्यान
दीवार, छत या फर्श में दरारेंछोटी दरारें सामान्य हो सकती हैं, लेकिन अगर दरारें चौड़ी हों, तिरछी हों या समय के साथ बढ़ रही हों, तो यह नींव के खिसकने का संकेत हो सकता है. खासकर अगर दरवाजों और खिड़कियों के आसपास इस तरह की दरारें हैं, तो इन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें.
नींव में नुकसान या स्लैब में बड़ी दरारेंनींव पूरे घर का आधार होती है. अगर स्लैब में गहरी दरारें, जमीन धंसना या कंक्रीट में टूट-फूट दिखे, तो यह गंभीर चेतावनी है. ऐसे मामलों में तुरंत एक्सपर्ट से जांच करानी चाहिए.


