Will US Army Invade Iran: ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की जंग को लगभग एक महीना हो चुका है. ट्रंप जो कुछ चाहते थे, वो पा नहीं सके हैं. अब पूरे संकेत हैं कि अमेरिकी सेना ईरान की जमीन पर उतर सकती है.

इस समय अमेरिकी नौसेना के दो मरीन एसॉल्ट जहाज USS ट्रिपोली और USS बॉक्सर पूरी गति से ईरान की ओर बढ़ रहे हैं. अमेरिकी सेना की के हजारों सैनिक इस समय ईरान की ओर जा रहे हैं. अमेरिका के पहले से ही खाड़ी क्षेत्र में लगभग 50,000 सैनिक तैनात हैं. सवाल है कि अगर ट्रंप ने सेना उतारने का आदेश दे दिया तो अमेरिकी सेना कैसे इस ऑपरेशन को अंजाम दे सकती है. इस ऑपरेशन के क्या नतीजे हो सकते हैं. चलिए समझने की कोशिश करते हैं.
ईरान की जमीन पर ट्रंप की सेना
स्टेप 1- जमीनी हमला अमेरिका की कई स्पेशल फोर्सेज से शुरू हो सकता है, जैसे डेल्टा फोर्स या सील टीम 6, जो पड़ोसी इराक से हेलीकॉप्टर के जरिए प्रवेश करके ईरान के अंदर गहराई तक घुसें और वहां यूरेनियम के भंडार का पता लगाएं.
स्टेप 2- इसके बाद C-17 भारी विमान लगभग 1500 अमेरिकी सैनिकों को, जो 82वीं एयरबोर्न डिवीजन के हैं, ईरान के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में पैराशूट से उतार सकते हैं, जो ईरान का तेल क्षेत्र है. वे वहां के हवाई अड्डे पर भी कब्जा कर लेते हैं. वह बहुत महत्वपूर्ण हवाई अड्डा है.




