दिल्ली में बाबा गनीनाथ गोविंद जी चैरिटेबल ट्रस्ट (BGGCT) के बहुउद्देशीय भवन के भूमि पूजन और भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न


नई दिल्ली।
देश-विदेश में फैले कानु-कान्दु, हलवाई समाज के लोगों का बहुप्रतीक्षित सपना 10 मई 2025 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बाबा गनीनाथ गोविंद जी चैरिटेबल ट्रस्ट (BGGCT) के बहुउद्देशीय भवन के भूमि पूजन और भव्य सम्मान समारोह के रूप में साकार हुआ।

यह ऐतिहासिक आयोजन दो सत्रों में विभाजित था। प्रथम सत्र में भूमि-शिला पूजन संपन्न हुआ, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे वयोवृद्ध समाजसेवियों, दानदाताओं, ट्रस्टी और आजीवन सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब श्री विमल कुमार साव (इच्छापुर, कोलकाता), श्री जगरनाथ गुप्ता (बजबज), डॉ. सी पी गुप्ता (कसया, कुशीनगर), श्री सीताराम साह (बिहार) जैसे समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति और आशीर्वाद मिला।

शिलान्यास कार्यक्रम में श्री प्रेमचंद साव (सिलीगुड़ी), नृपेन मृणाल (रांची), श्री धीरेंद्र कु शाह (भिलाई), डॉ. श्यामचंद्र गुप्ता (दरभंगा), मनीष गुप्ता व उमेश भुखान (मुंबई), सुदामा प्रसाद (एमपी), श्री प्रमोद कुमार (पूर्व मंत्री), श्री मनोज साह (मुंगेर), श्री गंगा बाबू व रामानंद गुप्ता (पल्वैया धाम) सहित सैकड़ों समाजसेवियों की सहभागिता ने इसे एक अभूतपूर्व आयोजन बना दिया।

द्वितीय सत्र में सांस्कृतिक गरिमा और सम्मान
दूसरे सत्र का शुभारंभ श्री अशोक अग्रवाल (अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन), सांसद श्री सुदामा प्रसाद, पूर्व मंत्री श्री प्रमोद कुमार और वरिष्ठ पदाधिकारियों के करकमलों से दीप प्रज्ज्वलन द्वारा हुआ। स्वागत गान व गणेश वंदना श्रीमती निर्मला गुप्ता के नेतृत्व में महिला मंडली द्वारा प्रस्तुत की गई।

ट्रस्ट के “आज तक के सफर” को तकनीकी टीम के श्री अजय कुमार व चंदन कुमार ने डॉक्यूमेंट्री के रूप में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट का लोकार्पण भी हुआ।
विशिष्ट अतिथियों, एक कमरे के दानदाताओं, आजीवन सदस्यों और ट्रस्ट कार्यकर्ताओं का मंच द्वारा यथोचित सम्मान किया गया। साथ ही BGGCT विवर्णिका के नए संस्करण का वितरण भी किया गया।

आयोजन समिति की निःस्वार्थ मेहनत
इस कार्यक्रम की सफलता के पीछे अध्यक्ष श्री विनोद कुमार साह, श्री जे पी गुप्ता, रमेश कुमार (उपाध्यक्ष), अजय कुमार, प्रमोद कुमार, हरिनाथ गुप्ता, गौरव गुप्ता, संजय कुमार, राजीव कुमार, मदन मोहन, गणेश प्रसाद, चंदन कुमार एवं महिला टीम की श्रीमती निर्मला गुप्ता, कुसुम गुप्ता, चाँदनी, गीतांजलि गुप्ता आदि की अहम भूमिका रही।

ट्रस्ट का संकल्प
BGGCT केवल सेवा और समर्पण का मंच है जहाँ व्यक्तिगत राग-द्वेष, कटुता, या भेदभाव के लिए कोई स्थान नहीं है। ट्रस्ट के महामंत्री रवींद्र कुमार मद्धेशिया ने सभी को सादर धन्यवाद देते हुए समाज के सहयोग और एकजुटता की सराहना की।

हमारी प्रार्थना है कि बाबा गनीनाथ गोविंद जी, संत सरयू दास जी, और पलटू साहब की कृपा सदैव समाज पर बनी रहे।

– लोक निर्माण टाईम्स ब्यूरो, दिल्ली
(संपर्क: editorloknirman@gmail.com)

 

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!