दिल्ली से लौटा, वीडियो बनाया और फांसी लगा ली… 22 साल के युवक ने मरने से पहले ससुराल पर लगाए हैरान कर देने वाले आरोप….

Agra Viral Suicide News: आगरा में 22 वर्षीय युवक गौरव ने ससुराल पक्ष से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. मरने से पहले वायरल वीडियो में सास, ससुर, पत्नी समेत कई पर प्रताड़ना के आरोप लगाए और जायदाद से पत्नी को वंचित रखने की अपील की. पुलिस जांच जारी है.

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के पवन विहार में हलवाई का काम करने वाले 22 वर्षीय युवक गौरव ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लेकिन इस आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने ससुराल वालों और पत्नी पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए. वीडियो में वह टूटे हुए दिल से कहता है कि वह इन लोगों से दुखी होकर यह कदम उठा रहा है, और सरकार से अपील करता है कि उसकी पत्नी को उसकी संपत्ति से कुछ भी न दिया जाए. यह वीडियो घटना के कुछ ही घंटों बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!