नए साल मे बढ सकती है इन गाड़ियों की कीमतें

कच्चे माल की कीमतें बनीं बड़ी वजह
कार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल जैसे तांबा, एल्युमिनियम और कुछ खास धातुओं की कीमतें हाल के महीनों में तेजी से बढ़ी हैं. ये धातुएं कार के इंजन, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम और दूसरे जरूरी हिस्सों में काम आती हैं. चूंकि इनमें से ज्यादातर Metals विदेश से मंगाई जाती हैं, इसलिए जब डॉलर महंगा होता है तो कंपनियों की लागत और बढ़ जाती है. हाल ही में रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले और कमजोर हुई है, जिससे Import करना महंगा हो गया है.
कितनी बढ़ सकती है कीमतें?
बाजार जानकारों का मानना है कि कंपनियां आमतौर पर साल की शुरुआत में कीमतों में बदलाव करती हैं. इस बार भी कुछ कारों की कीमत करीब दो से तीन फीसदी तक बढ़ सकती है. हालांकि बाजार में कई ब्रांड मौजूद हैं, इसलिए बहुत ज्यादा बढ़ोतरी करना कंपनियों के लिए आसान नहीं होगा. फिर भी अच्छी मांग और मजबूत बुकिंग के चलते कंपनियों को भरोसा है कि ग्राहक कीमत बढ़ने के बाद भी कार खरीदना जारी रखेंगे.
किन कंपनियों ने किया है ऐलान?
कुछ कंपनियों ने पहले ही साफ कर दिया है कि वे जनवरी से नई कीमतें लागू करेंगी. JSW MG Motor India ने कहा है कि उसके सभी मॉडल करीब दो फीसदी तक महंगे होंगे. Mercedes-Benz India ने भी अपने सभी मॉडल्स की कीमत बढ़ाने की घोषणा की है. BMW Motorrad India ने अपनी मोटरसाइकिलों की कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी करने की बात कही है. इसके अलावा इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी Ather Energy भी अपने सभी मॉडल्स की कीमतें बढ़ाने जा रही है.
टू-व्हीलर और इलेक्ट्रिक वाहन भी नहीं बचेंगे
सिर्फ कार ही नहीं, बल्कि बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटर भी महंगे हो सकते हैं. इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स की बढ़ती कीमत और विदेशी मुद्रा में उतार-चढ़ाव इसकी बड़ी वजह है. आने वाले समय में और कंपनियां भी कीमतें बढ़ाने का फैसला ले सकती हैं, इसलिए अगर आप वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो समय पर फैसला लेना फायदेमंद हो सकता है.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!