कानपुर, 24 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए कानपुर के युवा शुभम द्विवेदी को गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। ड्योढ़ी घाट पर हजारों लोगों की भीड़ और भावनाओं के बीच अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं उनके हाथीपुर स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।
मुख्यमंत्री ने कहा – आतंकवाद अंतिम सांसें ले रहा है
शुभम को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा:
“यह हमला केवल शुभम पर नहीं, पूरे भारत पर हमला है। बहन-बेटियों के सामने सिंदूर उजाड़ना सभ्य समाज कभी सहन नहीं करेगा। भारत अब आतंक के खिलाफ निर्णायक युद्ध में है।”
“जो लोग इस साजिश में शामिल हैं, उन्हें ऐसी सजा दी जाएगी जो पूरे विश्व के लिए संदेश बनेगी।“
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में कड़े और निर्णायक फैसले लिए गए हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भारत सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति अब केवल नारा नहीं, एक प्रभावी कार्यनीति है।
राजनीतिक और प्रशासनिक प्रतिनिधियों की मौजूदगी
शुभम द्विवेदी को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, सांसद रमेश अवस्थी, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायकगण और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।
‘शुभम तुम्हारी शहादत बेकार नहीं जाएगी’
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से वादा किया कि “शुभम की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। उनकी कुर्बानी आतंकवाद के अंत का प्रतीक बना





