काकोरी में अवैध प्लाटिंग पर LDA का बुलडोज़र, 60 बीघा क्षेत्र में 6 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त


लखनऊ।लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने सोमवार को काकोरी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोज़र चलाया। एलडीए उपाध्यक्ष के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-3 की टीम ने करीब 60 बीघा क्षेत्रफल में विकसित की जा रही 6 अवैध प्लाटिंगों को ध्वस्त कर दिया।
यह कार्रवाई काकोरी के ग्राम-बेहटा क्षेत्र में की गई। प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि श्रीलाल गौतम, मंसूर, पुतान सिंह, रिजवान, विनोद सिंह और रवि यादव द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी।
एलडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बनाई गई सड़कें, नालियां, बाउंड्रीवाल, साइट ऑफिस और एंट्री गेट को बुलडोज़र से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
एलडीए अधिकारियों ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और बिना स्वीकृति किए गए किसी भी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता से अपील की गई है कि प्लॉट खरीदने से पहले एलडीए से उसकी वैधता की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
— रिपोर्ट : लोक निर्माण टाइम्स

Hot this week

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Topics

बेवफाई का खूनी जाल” पहली मुलाकात और अधूरा सच रहे सावधान

उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर में रहने...

पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर रची पत्नी की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार

बलिया। जनपद बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में झाड़ियों...

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!