इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती
जानकारी के मुताबिक, महिला ने बताया कि आजमगढ़ के एक युवक के साथ उसकी तीन साल पहले इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई थी, जिसके बाद दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील हो गई. बाद में दोनों ने शादी का प्रस्ताव रखा तो महिला के परिवार वालों ने मना कर दिया, लेकिन काफी मनाने के बाद राजी हो गए. महिला ने आगे बताया कि पहले युवक ने कहा था कि वह दुबई में काम करता है. शादी के बाद दुबई शिफ्ट हो जाएंगे, लेकिन बाद में बोला कि शादी के बाद पाकिस्तान में शिफ्ट हो जाएंगे. ऐसे में उसने शादी करने के लिए मना कर दिया, तो युवक ने उसे परेशान करना शुरु कर दिया.
आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
महिला ने आगे बताया कि युवक ने इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर अश्लील फोटो को अपलोड कर दिया है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है. थाना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी आबिद के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है. जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.





