पीएम मोदी के लखनऊ दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, बुधवार रात 11 बजे से बदले रहेंगे मार्ग

लखनऊ | पीएम मोदी के लखनऊ दौरे को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, बुधवार रात 11 बजे से बदले रहेंगे मार्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रहे हैं। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री बसंतकुंज क्षेत्र में बने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण करेंगे।
प्रधानमंत्री के आगमन और कार्यक्रम को देखते हुए लखनऊ में विभिन्न मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) कमलेश दीक्षित ने बताया कि यह व्यवस्था बुधवार रात 11 बजे से लागू होगी और गुरुवार को कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।
ट्रैफिक संबंधी किसी भी समस्या की स्थिति में कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह यातायात व्यवस्था रहेगी लागू
🔹 मलिहाबाद चौराहा से बाजनगर किसान पथ/छन्दोईया की ओर भारी/बड़े/कमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
➡️ वाहन जीरो प्वाइंट मोहान रोड से जाएंगे।
🔹 मुजासा तिराहा से बाजनगर किसानपथ/छन्दोईया की ओर भारी/कमर्शियल वाहन नहीं जाएंगे।
➡️ जीरो प्वाइंट मोहान रोड का प्रयोग करें।
🔹 बाजनगर किसान पथ अंडरपास से छन्दोईया बाईपास तिराहा की ओर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
➡️ वाहन किसानपथ से जाएंगे।
🔹 कसमण्डी (हमसफर लॉन) अंडरपास से अंधे की चौकी तिराहा की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
➡️ किसानपथ का प्रयोग करें।
🔹 छन्दोईया बाईपास तिराहा से कार्यक्रम स्थल/भिठौली तिराहा की ओर भारी वाहन प्रतिबंधित।
➡️ वाहन अंधे की चौकी तिराहा, बाजनगर किसानपथ अंडरपास, किसानपथ या दुबग्गा तिराहा से जाएंगे।
🔹 तिकोनिया तिराहा से दुबग्गा तिराहा/छन्दोईया बाईपास की ओर भारी वाहन प्रतिबंधित।
➡️ नहर तिराहा मोहान रोड, खुशहालगंज बाजार, खुशहालगंज किसानपथ अंडरपास होकर जाएं।
🔹 भिठौली तिराहा से कार्यक्रम स्थल/छन्दोईया बाईपास की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
➡️ सैरपुर तिराहा, अस्ति क्रासिंग, बख्शी तालाब, इंदौराबाग किसानपथ अंडरपास या इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा होकर जाएं।
🔹 नया पक्का पुल तिराहा/कुड़ियाघाट तिराहा से कार्यक्रम स्थल/घैला तिराहा की ओर बड़े व कमर्शियल वाहन प्रतिबंधित।
➡️ रूमी गेट, कोनेश्वर चौराहा, बालागंज चौराहा, दुबग्गा तिराहा मार्ग अपनाएं।
🔹 दुबग्गा तिराहा से कोई भी वाहन छन्दोईया या सीतापुर बाईपास की ओर नहीं जाएगा।
➡️ वाहन तिकोनिया तिराहा की ओर जाएंगे।
🔹 नहर पुल तिराहा से कोई भी वाहन बुद्धेश्वर की ओर नहीं जाएगा।
➡️ जीरो प्वाइंट या किसानपथ का प्रयोग करें।
प्रशासन की अपील
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मार्ग की जानकारी लें, अनावश्यक यात्रा से बचें, और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!