बेंगलुरु में 3BHK फ्लैट का किराया 1 लाख रुपये पहुंचने पर शख्स ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई. लोगों ने भी बढ़ते किराए पर हैरानी और अपने अनुभव शेयर किए.

Bengaluru 3BHK flat rent: बेंगलुरु में घर किराए पर लेना दिनोंदिन महंगा होता जा रहा है. इसी बीच कोरमंगला के रहने वाले साहिल खान नाम के शख्स ने X पर अपनी नाराजगी जताई. उन्होंने बताया कि कुक टाउन में एक 3BHK फ्लैट 1 लाख रुपये प्रति माह के किराए पर लिस्ट किया गया है. यह जानकर लोग हैरान रह गए.
“लोगों की अक्ल ठिकाने है भी या नहीं?”
साहिल ने अपनी पोस्ट में लिखा, “कूक टाउन में मकान मालिक 3 BHK के लिए 1 लाख किराया मांग रहे हैं. क्या लोग पागल हो गए हैं?” उनकी यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और कई लोगों ने इस पर अपनी राय रखनी शुरू कर दी.
“घर खरीद लो” वाली सलाह पर भी दिया जवाब
एक यूज़र ने कमेंट किया- “वे आपको अपना घर खरीदने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. ” इस पर साहिल ने जवाब में कहा- “मैंने इसका भी हिसाब लगाया. यह हास्यास्पद है.” यानी घर खरीदना भी फिलहाल उतना ही मुश्किल और अव्यवहारिक लग रहा है.


