
मुरादाबाद | लोकनिर्माण टाइम्स
मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरी सब्जीपुर गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने शराब के नशे में अपनी ही मां की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में इसे हादसा दिखाने की कोशिश की।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कपिल शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे शराब पीकर घर लौटा था। इसी दौरान मां सावित्री देवी और बेटे के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में कपिल ने अपनी मां का गला घोंट दिया, जिससे मौके पर ही सावित्री देवी की मौत हो गई।
हत्या के बाद आरोपी ने पड़ोसियों को इसकी कोई जानकारी नहीं दी। उसने शव को घर के आंगन में जीने के पास रख दिया और घटना को दुर्घटना साबित करने की योजना बनाई। इसके बाद कपिल ने प्रयागराज में रहने वाली अपनी बहन रोशनी को फोन कर बताया कि मां जीने से गिर गई हैं और उनकी मौत हो गई है। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को भी कॉल कर यही कहानी दोहराई।
जब बहन और पत्नी घर पहुंचीं तो सावित्री देवी के गले पर चोट के निशान देख उनका शक गहराया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और कपिल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
🚔 पुलिस का कहना
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बेटे ने की मां की हत्या, हादसा दिखाने की रची साजिश शराब के नशे में गला घोंटा, पुलिस पूछताछ में खुला राज
Popular Categories



