भारत-पाक सीमा पर तनाव: 7-8 मई को भारतीय वायुसेना का हवाई युद्धाभ्यास, राफेल और सुखोई की गरज से कांपेगा पाकिस्तान

कल पाकिस्तान को कड़ी टक्कर

नई दिल्ली/जयपुर। भारत पाकिस्तान  के बीच जारी तनाव के बीच भारतीय वायुसेना (IAF) ने 7 और 8 मई को राजस्थान क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट बड़े पैमाने पर हवाई युद्धाभ्यास की घोषणा की है। इसके लिए भारतीय वायुसेना द्वारा नोटम (NOTAM) जारी कर दिया गया है, जो रात 9:30 बजे से सुबह 3 बजे तक प्रभावी रहेगा।

इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना के अग्रणी फाइटर जेट जैसे राफेल, सुखोई-30 और मिराज 2000 शामिल होंगे। यह अभ्यास पाकिस्तान के साथ लगती संवेदनशील सीमा पर किया जाएगा, जहां हाल ही में संघर्ष विराम उल्लंघन और आतंकी गतिविधियों में तेजी आई है।

ड्रोन और विमान उड़ानों पर रोक

NOTAM के अनुसार, इस अवधि में अभ्यास क्षेत्र में किसी भी प्रकार के वाणिज्यिक विमान, ड्रोन या किसी अन्य प्रकार के हवाई उपकरण की उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह कदम अभ्यास की सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

पाकिस्तान को भारत का हवाई क्षेत्र बंद

भारत ने हाल ही में पाकिस्तान के लिए अपना हवाई क्षेत्र 23 मई तक बंद कर दिया है। जवाबी रूप में पाकिस्तान ने इस्लामाबाद और लाहौर के ऊपर नो-फ्लाई ज़ोन घोषित किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर है।

LOC पर बढ़ा सैन्य दबाव

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा, सुंदरबनी और बारामुल्ला सेक्टरों में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा लगातार गोलीबारी की जा रही है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। सीमा पर सैनिकों की मूवमेंट और युद्धक तैयारियों में तेज़ी देखी जा रही है।


विश्लेषण: विशेषज्ञों का मानना है कि यह युद्धाभ्यास न केवल भारतीय सेना की तत्परता को दर्शाता है, बल्कि यह पाकिस्तान के लिए एक स्पष्ट संदेश भी है कि भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।

 

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!