भारी बारिश के बीच जयराम महतो की स्कॉट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, गाड़ी पर सवार सभी लोग घायल

Jairam Mahto Scott car Accident : जयराम महतो के काफिले में चल रही स्कॉट गाड़ी कल रविवार की रात दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में गाड़ी पर सवार सभी लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उक्त गाड़ी विधायक जयराम महतो की गाड़ी के ठीक आगे चल रही थी.

भारी बारिश के कारण गाड़ी हुई अनियंत्रित

विधायक जयराम महतो ने बताया कल रविवार को चाईबासा से लौटते वक्त बलरामपुर से पुरुलिया के बीच यह हादसा हुआ. भारी बारिश के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. गाड़ी पर सवार सभी लोगों को हल्की चोटें आयी है. सभी घायलों का इलाज चल रहा है. सभी खतरे से बाहर है.

चालक की सूझबूझ से विधायक सुरक्षित

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गाड़ी विधायक जयराम महतो की गाड़ी के ठीक आगे चल रही थी. गाड़ी के अनियंत्रित होते ही जयराम महतो की गाड़ी के ड्राइवर ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. चालक की सूझबूझ से विधायक जयराम महतो सुरक्षित हैं.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!