महेश्वर वाटिका मंदिर में नवरात्रि के प्रथम दिवस भव्य भजन-कीर्तन, 250 से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता


लखनऊ, 19 मार्च 2026:.नवरात्रि के पावन अवसर पर महेश्वर वाटिका मंदिर परिसर, सेलेब्रिटी गार्डेन में प्रथम दिवस सायं 5:00 बजे से भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में सेलेब्रिटी गार्डेन की महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे पूरी सोसाइटी में उत्सव का माहौल बना रहा। माता रानी के भजनों से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया।
कार्यक्रम का संचालन एवं व्यवस्थापन महेश्वर वाटिका मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया गया, जबकि RWA की ओर से भी सहयोग प्रदान किया गया।
इस अवसर पर लगभग ढाई सौ (250) से अधिक श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। RWA के अध्यक्ष सोनी जी अपने परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित रहे और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में श्रीमती मंजुलता द्वारा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं से पीले वस्त्र पहनकर आने का अनुरोध किया गया था, जिससे पूरा परिसर एकरूपता एवं भक्ति भाव से ओत-प्रोत दिखाई दिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और नवरात्रि के आगामी दिनों में भी इसी प्रकार सहभागिता बनाए रखने की अपील की।
इसी क्रम में सेलेब्रिटी ग्रीन, चंदा सोसाइटी, अलखनंदा अपार्टमेंट सहित लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में भी मंदिरों में माता रानी की जयकार गूंजती रही और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!