‘राजकुमार की पराजय की सेंचुरी आने वाली है…’, असम में राहुल पर PM मोदी का वार

PM Modi in Assam: प्रधानमंत्री मोदी ने असम में चुनावी रैली में कहा कि कांग्रेस की हार तय है और भाजपा-NDA की हैट्रिक पक्की है. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का निरन्तर प्रयास है कि बाढ़ की समस्या का भी स्थायी समाधान निकले.

'राजकुमार की पराजय की सेंचुरी आने वाली है...', असम में राहुल पर PM मोदी का वार
फटाफट पढ़ें
खबर का सार AI ने दिया. न्यूज टीम ने रिव्यू किया.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने असम में कांग्रेस की हार तय बताते हुए भाजपा की हैट्रिक जीत की संभावना जताई
  • असम ने पिछले 10 वर्षों में सर्वानंद सोनोवाल और हिमंता विश्व शर्मा के नेतृत्व में सेवा और सुशासन का नया दौर
  • लखपति दीदी अभियान के तहत अब तक तीन लाख असम की महिलाओं को लाभ मिला है और लक्ष्य 40 लाख महिलाओं तक पहुंचना है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?

हमें बताएं।

अन्य न्यूज़ ब्रीफ
धेमाजी:असम में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे. पीएम मोदी ने कहा कि असम में कांग्रेस की हार तय है. कांग्रेस के स्वघोषित राजकुमार की पराजय की सेंचुरी लगने वाली है. उन्‍होंने कहा कि पहले सर्वानंद सोनोवाल जी का नेतृत्व और फिर हिमंता विश्व शर्मा जी की अगुवाई में असम ने बीते 10 वर्षों में सेवा और सुशासन का नया दौर देखा है. असम के ये चुनाव विकसित असम से विकसित भारत बनाने का चुनाव है. इस बार भाजपा-NDA सरकार की हैट्रिक लगनी तय है. असम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं.

असम में बनाएंगे 40 लाख लखपति दीदी 

पीएम मोदी ने असम के धेमाजी के गोगामुख में रैली को संबोधित करते हुए कहा, “असम के चुनाव की घोषणा के बाद ये मेरी पहली जनसभा है. ये जो सामने जनसमुद्र है, युवाओं का ये उत्साह, बहनों-बेटियों का ये आशीर्वाद, ये प्यार इस बात की खुली घोषणा है कि इस बार हैट्रिक पक्की है. लखपति दीदी अभियान से असम की बहनों को बहुत लाभ हुआ है. अभी तक असम की करीब 3 लाख बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं. असम भाजपा ने ऐलान किया है कि अब डबल इंजन सरकार 40 लाख बहनों को लखपति दीदी बनाने का प्रयास करेगी.”

Latest and Breaking News on NDTV

बाढ़ का भी स्थायी समाधान निकालने की कोशिश 

असम में हर साल आने वाली बाढ़ का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “असम में यूनियन सिविल कोड (Uniform Civil Code) लागू करना और हमारे आदिवासी समाज, Sixth Schedule Area की संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखना, असम की संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित रखना…ये असम की पहचान बचाने के लिए बहुत बड़ी घोषणाएं हैं.  मुझे बहुत संतोष है कि पीएम फसल बीमा योजना से असम के करीब 11 लाख किसानों को 730 करोड़ रुपये से अधिक का क्लेम मिल चुका है. लेकिन भाजपा-NDA सरकार का निरन्तर प्रयास है कि बाढ़ की समस्या का भी स्थायी समाधान निकले. भाजपा सरकार सैंकड़ों करोड़ रुपये यहां आधुनिक तटबंध बनाने पर खर्च कर रही है.

 

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!