सुन्दर कांड और विशाल भंडारे ने जीता श्रद्धालुओं का दिल, कालोनीवासियों की एकता बनी मिसाल
लखनऊ, लोक निर्माण टाईम्स।
राजघराना स्मार्ट सिटी वेल्फेयर रेजिडेंशियल सोसाइटी ने प्रथम बड़ा मंगल के पावन अवसर पर आस्था और सेवा की मिसाल पेश करते हुए एक भव्य सुन्दर कांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया। आयोजन स्थल रहा – मुख्य गेट के सामने, श्री साई ट्रेडर्स के निकट, जहां दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

भंडारे में पूड़ी-सब्ज़ी, बूंदी, कद्दू की सब्जी, चावल और छोले का भरपूर इंतज़ाम किया गया था, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस भव्य आयोजन को सोसाइटी के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कालोनीवासियों के सहयोग से सफल बनाया गया।
दानदाता श्री समी वर्मा का विशेष योगदान सराहनीय रहा, जिनकी उदारता से आयोजन की व्यवस्था अत्यंत भव्य और सफल रही।
सुन्दर कांड पाठ में कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख नाम रहे – वेदप्रकाश श्रीवास्तव, अंजली सिंह, कुमार मुनि, राजा गुप्ता, अनुराग त्रिपाठी, अनुराग तिवारी, शशिलता गुप्ता, विनोद गुप्ता, आलोक पुरी, रिनी पुरी, माधुरी श्रीवास्तव,आकांक्षा सिंह,संतोष सिंह।

विशिष्ट अतिथियों में प्रदीप शर्मा (प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी), जयप्रकाश यादव, दुर्गेश श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता (महामंत्री, कानू महासभा लखनऊ), मुकेश गुप्ता (महामंत्री, संत गनीनाथ ट्रस्ट), अयोध्या प्रसाद गुप्ता आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनकी उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।
कार्यक्रम में श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक समरसता की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली। राजघराना स्मार्ट सिटी ने यह प्रमाणित कर दिया कि जब समाज मिलकर कुछ करता है, तो धार्मिक आयोजनों के माध्यम से भी एकता और सहयोग की नई मिसाल कायम की जा सकती



