लखनऊ: गाजीपुर में फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

लोक निर्माण टाइम्स विशेष रिपोर्ट 

लखनऊ, गाजीपुर। राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र से रविवार शाम एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ दिनदहाड़े गोलीकांड ने क्षेत्र में दहशत फैला दी। बदमाशों ने फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो से आकर युवक मुर्सलिम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक मुर्सलिम अपनी गाड़ी से जा रहा था, तभी दो गाड़ियों में सवार बदमाशों ने उसका पीछा किया और उसकी कार पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। जान बचाने के लिए मुर्सलिम पास की एक परिचित दुकान में घुसने की कोशिश करने लगा, लेकिन तभी बदमाशों ने उसे निशाना बनाते हुए गोली मार दी

घायल मुर्सलिम को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची गाजीपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ गाड़ियों की पहचान में जुट गई है।

घटना के पीछे पुरानी रंजिश या आपराधिक कारणों की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना से गाजीपुर क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है, वहीं आमजन सवाल कर रहे हैं कि राजधानी में भी बदमाशों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए?

रिपोर्ट: लोक निर्माण टाइम्स संवाददाता, लखनऊ

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!