लखनऊ में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ होलिका दहन समारोह


लखनऊ। लूलू मॉल के पीछे स्थित सेलेब्रिटी गार्डन्स एवं सेलेब्रिटी ग्रीन के साथ ही राजघराना स्मार्ट सिटी में दिनांक 3 मार्च को शाम लगभग 8 बजे होलिका दहन का पावन कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। तीनों सोसाइटी के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को भव्य रूप दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। मंदिर प्रांगण में एकत्रित होकर सभी श्रद्धालुओं ने होलिका की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन को पारिवारिक और सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। ढोल की धुनों और भक्ति गीतों से पूरा परिसर उत्सवमय वातावरण में सराबोर हो गया।
इस अवसर पर एफ, जी और एच टावर सहित सेलेब्रिटी गार्डन्स के सभी निवासी एक साथ मिलकर होलिका दहन में शामिल हुए, जिससे आपसी एकता और सौहार्द का संदेश देखने को मिला।
सोसाइटी के पदाधिकारियों ने सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए आपसी भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी ने मिलकर आने वाले रंगोत्सव को उत्साहपूर्वक मनाने का संकल्प लिया।
यह आयोजन तीनों आवासीय सोसाइटी में सामूहिक एकजुटता, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!