श्रावणी मेला शुरू होने से पहले दुरुस्त होंगे कांवरिया पथ और फुट ओवरब्रिज, डीसी ने दिये ये आदेश

देवघर में हर साल पवित्र सावन माह में राजकीय श्रावणी मेला लगता है. इस भव्य मेले के आयोजन को लेकर शहर में तैयारियां चल रही हैं. शनिवार को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा प्रशासनिक टीम के साथ श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निकले. उन्होंने दुम्मा बॉर्डर से खिजुरिया तक कांवरिया पथ पर पैदल चलकर कांवरियों की सुविधा के लिए किये जाने वाले कार्यों की जानकारी ली.

श्रद्धालुओं को नहीं हो कठिनाई

Shravani-Mela-Kanwariya
Shravani-mela-kanwariya

डीसी ने निर्देश दिया कि कांवरिया पथ पर महीन बालू बिछाव, बिजली के तारों को ऊपर व दुरुस्त करने के अलावा चापाकलों के आसपास सफाई कराये और अतिक्रमण हटवाया जाए. देवघर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि इस बात का ध्यान रखें कि बालू की क्वालिटी महीन हो, ताकि पैदल आने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा कठिनाई नहीं हो.

इन कामों को करें समय से पूरा

Deoghar Dc Inspected Kanwariya Path
Deoghar dc inspected kanwariya path

पैदल निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि कांवरिया पथ में बवनाये जाने वाले प्रशासनिक शिविर, ओपी, स्वास्थ्य केंद्र, विद्युत व्यवस्था, सूचना-सह-सहायता केंद्र, होल्डिंग प्वाइंट, शौचालय, स्नानागर, इंद्र वर्षा व गांव के बाहरी पथों की साफ सफाई का काम समय पर पूरा कर लें. उन्होंन कांवरिया पथ पर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करें, नल से निकलने वाली पानी रास्ते में जहां-तहां न बहे, इसकी व्यवस्था करने की बात भी कही.

एसडीओ को दिया ये निर्देश

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने एसडीओ को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दुम्मा से खिजुड़िया मोड़ शेड, चापाकल, सरकारी भवन, शौचालय, वन विभाग के शेड, भवन प्रमंडल की भवनों के अतिक्रमण के अलावा कांवरिया पथ में हो रहे अवैध निर्माण को पूरी तरह से हटाने का निर्देश दिया.

इस दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र और रुटलाइन का निरीक्षण भी किया. इस दौरान डीसी ने बाघमारा बस स्टैंड, कोठिया टेंट सिटी निर्माण स्थल, सरसा, भलुवा, परित्राण, दुम्मा वॉर्डर, कांवरिया पथ का निरीक्षण किया. साथ ही श्रावणी मेला को लेकर हो रही तैयारियों से अवगत हुए.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!