सीवान में पीएम मोदी की रैली के लिए सड़क पर दिखा हुजूम, समर्थकों की भीड़ से पंडाल पूरी तरह पैक

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार आ रहे हैं. सीवान में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी शामिल होंगे. इस दौरान बिहार को 5736 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात भी बिहार को पीएम देंगे. प्रधानमंत्री की जनसभा में शामिल होने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में उनके समर्थक सुबह-सुबह सभास्थल की ओर जाते दिखे. समर्थकों की भीड़ से पंडाल भी पूरी तरह पैक हो चुका है.

Whatsapp Image 2025 06 20 At 9.43.51 Am
सुबह से ही कार्यक्रम स्थल रवाना हुए समर्थक

पीएम मोदी 12 बजे जसौली में बने कार्यक्रम स्थल के मंच पर पहुंचेंगे. वहीं उनके समर्थकों का हुजूम शुक्रवार को सुबह से ही सड़कों पर दिखा. बड़ी तादाद में मोदी समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता वगैरह कार्यक्रम स्थल की तरफ पैदल कूच करते दिखे.

करीब सवा घंटे तक मंच पर रहेंगे पीएम

पीएम मोदी करीब सवा घंटे तक मंच पर रहेंगे. इस दौरान 53,666 गरीबों के खाते में पीएम आवास योजना की पहली किस्त भी भेजी जाएगी. 6684 शहरी गरीबों को पक्के मकान की चाबी सौंपकर उनका गृह प्रवेश कराया जाएगा. पाटलिपुत्र जंक्शन-गोरखपुर के बीच वंदे भारत ट्रेन को पीएम हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

Whatsapp Image 2025 06 20 At 9.43.50 Am
पंडाल पूरी तरह पैक

पीएम मोदी की रैली में शामिल हुए समर्थकों से जसौली गांव के कार्यक्रम स्थल में बना पंडाल पूरी तरह पैक हो चुका है. महिलाएं भी बड़ी संख्या में आयी हैं. प्रधानमंत्री की एक झलक को उनके समर्थक बेताब दिख रहे. वहीं मौसम ने भी साथ दिया है और गर्मी से राहत लोगों को मिली है.

चप्पे-चप्पे पर तैनात सुरक्षाबल

पीएम के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. कार्यक्रम स्थल में 500 से अधिक दंडाधिकारियों की तैनाती है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षाबल भरे हुए हैं. वॉच टॉवर भी बनाए गए हैं. वहीं रेड जोन और नो ड्रोन फ्लाइ जोन की भी घोषणा की गयी है.

Whatsapp Image 2025 06 20 At 9.43.45 Am
सुरक्षाकर्मी

 

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!