लखनऊ।सेलिब्रिटी गार्डन परिसर स्थित महेश्वर वाटिका मंदिर, जिसका निर्माण दो वर्ष पूर्व हुआ था, उसमें सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं को शनिवार को आयोजित विशेष समारोह में सम्मानित किया गया। मंदिर निर्माण में कुल ₹8,23,000/- की सहयोग राशि प्राप्त हुई थी।
राजघराना परिवार और कॉलोनीवासियों की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में प्रमुख सहयोगकर्ताओं –

श्री मनोज कुमार शर्मा (₹5,00,111), श्रीमती नीतू सिन्हा (₹22,000), श्री प्रदीप द्विवेदी (₹21,100), श्री सर्वेश गुप्ता, श्री संजय कपूर, श्री बृजेश चतुर्वेदी, श्री अतुल अग्रवाल, श्री ए. के. वर्मा, श्री जे. एस. चौहान, श्री महेश्वरी, श्रीमती इंदु सक्सेना, श्री के. डी. शुक्ल सहित अनेक श्रद्धालुओं का विशेष रूप से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कालोनी की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या ने वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इन महिलाओं को भी राजघराना परिवार की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने कहा कि यह योगदान केवल ईंट-पत्थरों का निर्माण नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और सनातन धर्म की नींव को मजबूत करने वाला है।
आज महेश्वर वाटिका मंदिर परिसर पूरे क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बन चुका है।
– संवाददाता, लोक निर्माण टाईम्स




