हाजीपुर में मुहर्रम जुलूस में घुसी बेलगाम बस से दो युवक जख्मी, गुस्साए लोगों ने बस में लगायी आग

Bihar News: हाजीपुर में मुहर्रम जुलूस में एक अनियंत्रित बस घुस गयी जिससे अफरातफरी मच गयी. बस की टक्कर से दो युवक जख्मी हो गए. जिसके बाद गुस्साए लोगों ने बस को आग के हवाले कर दिया.

हाजीपुर में मुहर्रम जुलूस में एक बेलगाम बस घुस गयी. दो युवकों को बस ने रौंद दिया. दोनों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना पातेपुर प्रखंड के बलिगांव थाना क्षेत्र के चिकनोटा की है. अनियंत्रित बस ताजिया जुलूस में घुसी तो अफरातफरी मच गयी. आक्रोशित लोगों ने बस को आग के हवाले कर दिया. घटना रविवार देर रात की बतायी जा रही है.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!