Ansal Celebrity Garden RWA पर शिकंजा कसता जा रहा, LDA के बाद डिप्टी रजिस्ट्रार ने जारी किया सुनवाई नोटिस

Ansal Celebrity Garden RWA पर शिकंजा कसता जा रहा, LDA के बाद डिप्टी रजिस्ट्रार ने जारी किया सुनवाई नोटिस
लखनऊ।Ansal Celebrity Garden, सुशांत गोल्फ सिटी, सुल्तानपुर रोड स्थित रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के खिलाफ की गई शिकायतों के मामले में अब कार्रवाई तेज़ हो गई है। पहले लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा प्रकरण को गंभीर मानते हुए जांच के निर्देश दिए गए थे और अब डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स सोसाइटीज़ एवं चिट्स, लखनऊ मंडल ने भी औपचारिक सुनवाई की तिथि तय कर दी है।
डिप्टी रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार संस्था Celebrity Garden Sushant Golf City से संबंधित शिकायतों के क्रम में दिनांक 03 फरवरी 2026 को अपराह्न 03:00 बजे सुनवाई निर्धारित की गई है। इस संबंध में RWA के पदाधिकारियों श्री अनिल दुबे (यथास्थित अध्यक्ष) एवं श्री एस.के. गुप्ता को निर्देशित किया गया है कि वे अपना-अपना लिखित अभिकथन (Written Statement) फोटोयुक्त एवं नोटरी शपथ-पत्र के साथ प्रस्तुत करें।

नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित पक्ष उक्त तिथि व समय पर स्वयं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित होकर साक्ष्य/प्रमाण सहित अपना पक्ष रखें। अनुपस्थिति की स्थिति में प्रकरण में एकतरफा कार्यवाही की संभावना से भी इंकार नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले शिकायतकर्ता अशोक कुमार गुप्ता द्वारा LDA में की गई जनसुनवाई में आरोप लगाया गया था कि कॉलोनी की RWA द्वारा GBM बैठकों में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, अवैध धन उगाही और बिना ऑडिट के वित्तीय लेन-देन किया जा रहा है। आरोप यह भी है कि मेंटेनेंस बिल्डर के पास होने के बावजूद RWA द्वारा जबरन वसूली की जा रही है, जिसका कोई पारदर्शी लेखा-जोखा उपलब्ध नहीं कराया गया।
LDA द्वारा प्रकरण की प्रति डिप्टी रजिस्ट्रार को भेजे जाने के बाद अब इस मामले में दो स्तरों पर जांच शुरू हो चुकी है, जिससे कॉलोनी के निवासियों में न्याय की उम्मीद जगी है। जानकारों का मानना है कि यदि आरोप प्रमाणित होते हैं तो RWA को भंग कर Ad-hoc Administrator/Committee नियुक्त किए जाने के साथ-साथ वित्तीय अनियमितताओं पर कठोर कार्रवाई संभव है।
अब सभी की निगाहें 03 फरवरी को होने वाली सुनवाई और उसके बाद आने वाले निर्णय पर टिकी हैं।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!