Delhi Weather : दिल्ली में होगी बारिश, जानें अगले 2 दिन कैसा रहने वाला है मौसम

Delhi Weather : साल के पहले दिन कोहरे की चादर में दिल्ली ढकी नजर आई. हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी रही. गुरुवार को राजधानी में बारिश के आसार हैं. जानें अगले दो दिन कैसा रहने वाला है मौसम का हाल

Delhi Weather : दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों गलन वाली ठंड पड़ रही है जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. सर्द हवाओं के साथ घना कोहरा भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को राजधानी के मौसम में बदलाव नजर आ सकता है. इस दिन दिल्ली में मौसम की पहली बारिश होने की संभावना है. हालांकि आज भी ठंड का असर बना रहेगा.

दिल्ली में ठंड और बढ़ेगी

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है जिसका असर मौसम पर पड़ सकता है. नए साल के पहले दिन दिल्ली और एनसीआर में बहुत हल्की या छिटपुट बारिश होने की थोड़ी संभावना है. अगर बारिश होती है, तो यह इस मौसम की पहली बारिश दर्ज की जाएगी. विभाग ने बताया कि 3 जनवरी से राजधानी में शीत लहर चल सकती है, क्योंकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया जा सकता है. साथ ही हिमालयी क्षेत्रों से ठंडी उत्तरी हवाएं दिल्ली की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ेगी.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!