Fuel Crisis: पेट्रोल-डीजल और LPG गैस सिलेंडर की टेंशन न लें, 3 दिन में PNG कनेक्शन मिलेगा, कमर्शियल का कोटा 50% बढ़ा

Petrol, Diesel, LPG Shortage: सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर के साथ पीएनजी कनेक्शन बुकिंग बढ़ाने का फैसला किया है. सरकार ने यह भी कहा है कि देश में पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं है.

Fuel Crisis: पेट्रोल-डीजल और LPG गैस सिलेंडर की टेंशन न लें, 3 दिन में PNG कनेक्शन मिलेगा, कमर्शियल का कोटा 50% बढ़ा
Petrol Diesel Shortage Latest Updates: पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
नई दिल्ली:Petrol Diesel LPG Shortage: सरकार ने साफ कहा है कि भारत में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सिलेंडर का कोई संकट नहीं है, लेकिन भारत में फिर भी प्रयागराज से लेकर हैदराबाद तक पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें दिख रही हैं. महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में तो बाइक को 200 रुपये और कार को 2000 रुपये का अधिकतम पेट्रोल देने का नियम लागू करना पड़ा. महाराष्ट्र के सोलापुर, रत्नागिरी जैसे जिलों में पेट्रोल पंप पर लाइनें हैं. यूपी में भी देवरिया, बस्ती समेत कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर भी भीड़ उमड़ी है. सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा है. साथ ही एलपीजी पैनिक बुकिंग या पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाने की अपील की है.  पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा है कि देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कच्चे तेल के प्रचुर भंडार के साथ पूरी ताकत से काम कर रही हैं. सरकार ने एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर सप्लाई सामान्य होने के साथ राज्यों को कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई भी बढ़ा दी है. होटल-रेस्तरां, सामुदायिक किचेन वाले जगहों पर भी हालात सामान्य हो रहे हैं.

1. पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया तो एलपीजी बंद 

सरकार ने दो टूक कहा है कि जिन इलाकों में उपलब्ध है और फिर भी वहां के ग्राहक एलपीजी सिलेंडर चला रहे हैं तो उन्हें इसकी आपूर्ति बंद की जा सकती है. गैस वितरण कंपनियां ऐसे शहरों के रसोई गैस सिलेंडर ग्राहकों को नोटिस भेजेंगी, जहां पाइपलाइन सप्लाई है. नोटिस के 3 महीने में ग्राहकों को पीएनजी कनेक्शन लेना होगा. अन्यथा एनओसी लेनी पड़ेगी. सरकार होटल-रेस्तरां और दुकानदारों को भी पीएनजी कनेक्शन लेने को कह रही है. पीएनजी पाइपलाइन से सीधे रसोई तक पहुंचती है और सिलेंडर बुकिंग नहीं करनी पड़ती.

2. होर्मुज से गुजर पाएंगे भारतीय जहाज

ईरान ने भारत समेत 5 देशों के जहाजों को होर्मुज समुद्री गलियारे से गुजरने को हरी झंडी दे दी है. इससे सऊदी अरब, यूएई, कतर जैसे खाड़ी देशों से भारत को तेल-गैस और एलपीजी की होने वाली सप्लाई का संकट भी दूर हो जाएगा. पिछले 8-10 दिनों में होर्मुज में फंसे शिवालिक, नंदा देवी जैसे कई जहाज भी भारत आ चुके हैं.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!