Gold, Silver Rate Today 7 February 2026 Live Updates: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के भाव में लगातार गिरावट जारी है. दूसरे हफ्ते यह लगभग 16% गिर चुकी है. हालांकि सोने की कीमतों में पिछले कुछ सेशन में सुधार देखने को मिला है.
Gold-Silver Price Today Live Updates: दुनिया भर के बाजारों में सोने-चांदी के भाव में बीते कई दिनों से भारी गिरावट देखी जा रही है. भारत के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड-सिल्वर (Gold-Silver Prices Crash) के रेट घटे हैं. आज 7 फरवरी के दिन MCX पर गोल्ड-सिल्वर के रेट्स में लगातार उतार-चढ़ाव दिख रहा है. रॉकेट की रफ्तार से चढ़े सोने-चांदी के दाम अपने ऑल टाइम हाई से काफी सस्ते हो गए हैं.
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, आखिरी सेशन में 24 कैरेट सोना की कीमत 424 रुपए कम होकर 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गईं थी. उससे पहले यह 1,52,502 रुपए पर बंद हुआ था. वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 1,39,692 रुपए से घटकर अब 1,39,303 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए.
पिछले कई सेशन के आंकड़े साफ बता रहे हैं कि सोना-चांदी में आई हालिया तेजी के बाद अब तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. आखिर क्या है इस बड़ी गिरावट के पीछे की असली वजह? क्या अभी सोना-चांदी और सस्ता होगा? ऐसे में सोने-चांदी की खरीद या निवेश से पहले जानें आज सोना-चांदी का भाव क्या है.


