उत्तर प्रदेश की गोंडा पुलिस ने अपराध पर नकेल कसने के सिलसिले में बड़ी सफलता हासिल की है. सोमवार देर रात 1 लाख के इनामी बदमाश सोनू उर्फ भुर्रे पासी को एनकाउंटर में पुलिस ने ढेर कर दिया. दरअसल, अपराधी को लेकर मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की. लेकिन गिरफ्तारी के डर से बदमाश ने पुलिस की टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. इस दौरान एक गोली SHO की बुलेट प्रूफ जैकेट पर जाकर लगी. इसी जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बदमाश सोनू को मार गिराया.सोनू उर्फ भुर्रे पासी पुलिस एनकाउंटर में ढेरसोनू उर्फ भुर्रे पासी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
चोरी के दौरन एक शख्स उतारा था मौत के घाट
दरअसल, इनामी बदमाश सोनू उर्फ ने 24 अप्रैल को गोंडा के बेगमगंज इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. इस दौरान उसने एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया था. इस घटना के बाद से पुलिस बदमाश के तलाश में जुट गई थी. आरोपी को पकड़ने के लिए खूफिया तंत्र बिछाया गया था. इसी बीच बीती रात मुखबिर से सूचना बेगमगंज थाना इलाके में पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई. लेकिन सोनू पुलिस पर गोलियां बरसाने लगा. इस दौरान मुठभेड़ में उस पर गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बदमाश के कब्जे से कारतूस और तमंचा बरामद किया है.
बदमाश पर दर्ज थे 40 मुकदमे
पुलिस और एसओजी की टीम से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से जब सोनू उर्फ भुर्रे पासी जमीन पर गिर गया, तो पुलिस ने बदमाश को नजदीकी अस्पताल ले गए. इस दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक 1 लाख के इनामी बदमाश के खिलाफ 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें हत्या, अपहरण और लूट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं.




