Indian Railways Fare Hike:आज से ट्रेन का सफर महंगा! रेलवे ने बढ़ाया किराया, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Indian Railways Fare Hike 2025: रेलवे ने साफ कर दिया है कि बढ़े हुए किराए आज से ही लागू हो चुके हैं. इसका मतलब यह है कि अब जो भी यात्री 215 किलोमीटर से ज्यादा दूरी की यात्रा करेगा, उसे पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा पैसा देना होगा/नई दिल्ली:

Train Ticket Price Hike:  अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. भारतीय रेलवे ने ट्रेन टिकट के किराए में बदलाव कर दिया है. यानी आज 26 दिसंबर 2025 से लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करना थोड़ा महंगा हो गया है. यह बढ़ोतरी जनरल, मेल एक्सप्रेस और एसी क्लास के टिकट पर लागू होगी. हालांकि राहत की बात यह है कि लोकल ट्रेन और मासिक पास वालों पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.

आज से लागू हो गए नए किराए

रेलवे ने साफ कर दिया है कि बढ़े हुए किराए आज से ही लागू हो चुके हैं. इसका मतलब यह है कि अब जो भी यात्री 215 किलोमीटर से ज्यादा दूरी की यात्रा करेगा, उसे पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा पैसा देना होगा. रेलवे का कहना है कि यह बढ़ोतरी बहुत सीमित रखी गई है ताकि आम लोगों पर ज्यादा बोझ न पड़े.

किस कैटेगरी में कितना बढ़ा किराया?

  • रेलवे के मुताबिक, अगर आप साधारण श्रेणी में 215 किलोमीटर से ज्यादा सफर करते हैं, तो अब हर किलोमीटर पर 1 पैसा ज्यादा देना होगा.
  • वहीं मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन एसी कैटेगरी में किराया 2 पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है.
  • एसी क्लास में भी 2 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है.

यानी अगर कोई यात्री 500 किलोमीटर की नॉन एसी यात्रा करता है, तो उसे कुल मिलाकर सिर्फ 10 रुपये ज्यादा देने होंगे.

किन यात्रियों पर नहीं पड़ेगा असर?

अगर आप 215 किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा करते हैं, तो आपके लिए कोई बदलाव नहीं है. दिल्ली-एनसीआर और आसपास के शहरों से रोज अप डाउन करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. नौकरी, पढ़ाई या छोटे काम के लिए रोज ट्रेन से सफर करने वालों को अब भी पुराने किराए पर ही टिकट मिलेगा.

Indian Railways Fare Hike:आज से ट्रेन का सफर महंगा! रेलवे ने बढ़ाया किराया, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!