Israel Iran War : ईरान ने क्लस्टर बम से किया इजराइल पर भीषण हमला

Israel Iran War : इजराइल-ईरान जंग के आठवें दिन में प्रवेश करने के साथ ही शुक्रवार को दोनों देशों ने मिसाइलों और ड्रोनों का एक दूसरे पर हमला किया. इजराइल ने ईरान में परमाणु ढांचे पर बमबारी की जबकि तेहरान ने क्लस्टर हथियारों से लैस मिसाइलों को दागा और दुश्मन को जवाब दिया. इस जंग में इस तरह के हथियारों के इस्तेमाल की पहली रिपोर्ट है, जिसमें एक इजराइली अस्पताल को नुकसान पहुंचाने वाला हमला भी शामिल है. दोनों ओर से हमला  एक सप्ताह से चल रहे हवाई युद्ध में तेजी को दिखाता है.

ईरान की ओर से मिसाइल दागी गई इजराइल पर

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइली सेना ने बताया कि ईरान ने इजराइल पर मिसाइलें दागी हैं. इससे दक्षिणी इजरायल में सायरन बजने लगे.  यह हमला दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष के आठवें दिन हुआ है. इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने इस हमले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है. IDF ने लिखा–ईरान की ओर से मिसाइल दागे जाने के कारण दक्षिणी इजराइल में सायरन बज रहे हैं.

बेंजामिन नेतन्याहू ने खाई कसम

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कसम खाई कि ईरान के नेतृत्व को अस्पताल पर हमले की पूरी कीमत चुकानी होगी. उन्होंने कहा कि इजराइल अपने दुश्मन ईरान में किसी को भी निशाना बना सकता है. इस बीच, व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो सप्ताह के भीतर यह तय करेंगे कि अमेरिका इजराइल को सैन्य सहायता देगा या नहीं.

युद्ध में इजराइल को भारी आर्थिक नुकसान होने की खबर मीडिया में चल रही है. इंटरसेप्टर मिसाइलों और बुनियादी ढांचे की मरम्मत पर अरबों डॉलर खर्च इजराइल कर रहा है. अमेरिका ने क्षेत्र में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है. इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर सैन्य हमले को लेकर दो हफ्तों में फैसला लेने की बात कही है.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!