Muharram: मुहर्रम पर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 1000 जवान होंगे तैनात, ड्रोन और CCTV से निगरानी

Muharram: राजधानी रांची में मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है. सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. शहर में 1000 जवानों को तैनात किया जायेगा. साथ ही ड्रोन और सीसीटीवी से जुलूस की निगरानी होगी. किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग की जायेगी.जिला प्रशासन ने मुहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था में 1000 जवानों की तैनाती की है. रैपिड एक्शन फोर्स, रैपिड एक्शन पुलिस, इको टीम, टियर गैस पार्टी, रंगीन पानी का टैंकर, ब्रज वाहन और फायर ब्रिगेड को तैनात किया गया है. निगरानी के लिए ड्रोन और वीडियो कैमरे का भी इस्तेमाल होगा. उपद्रवियों पर कार्रवाई की जायेगी और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जायेगी.

ट्रैफिक व्यवस्था में आंशिक बदलाव

Traffic Changed
ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव ( सांकेतिक तस्वीर )

इधर, मुहर्रम को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में भी आंशिक बदलाव किये गये हैं. विभिन्न अखाड़ों से निकलने वाले जुलूस के दौरान निजी व यात्री वाहनों का परिचालन सुबह 10:00 बजे से जुलूस के खत्म होने तक प्रभावित रहेगा.

इन मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध

  • किशोरी यादव चौक से शहीद चौक तक
  • शहीद चौक से महावीर मंदिर चौक
  • सुभाष चौक से अपर बाजार तक
  • कचहरी चौक से अलबर्ट एक्का चौक
  • चडरी तालाब से अलबर्ट एक्का चौक
  • प्लाजा चौक से अलबर्ट एक्का चौक
  • पुरुलिया रोड से सर्जना चौक
  • सुजाता चौक से मेन रोड
  • वुल हाउस से मेन रोड तक
  • एसएन गांगुली रोड, विष्णु गली से मेन रोड
  • कर्बला चौक से रतन पीपी चौक
  • कडरू से होटल रेडिसन ब्लू होकर मेन रोड तक
  • कमांडेंट आवास मोड़ से राजेंद्र चौक
  • मेकन चौक से राजेंद्र चौक
  • तुलसी चौक से आंबेडकर चौक

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!