Shefali Jariwala Death Reason: अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, वजह क्या कार्डियक अरेस्ट ही थी?

Shefali Jariwala Death Reason: ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में अचानक निधन हो गया. शुरुआती रिपोर्ट्स में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, इस बीच औश्र भी कई कयास लगाये जा रहे हैं. लेकिन मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी.

इसके बाद मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित लोखंडवाला स्थित उनके घर पर बीती रात मुंबई पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची, जहां घटनास्थल की जांच की गई. बताया जा रहा है कि पराग त्यागी को अस्पताल से निकलते समय देखा गया.

इस दुखद खबर के बाद सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं और शेफाली को श्रद्धांजलि दे रहे हैं. उनके अचानक चले जाने से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

शोबिज की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने सभी को चौंका दिया है. बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

शुक्रवार 27 जून 2025 की रात करीब 10:30 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया. डॉक्टर्स ने उन्हें ‘डेड ऑन अराइवल’ घोषित किया. रात लगभग 12:30 बजे उनका शव कूपर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

प्रारंभिक आशंका कार्डियक अरेस्ट की

सूत्रों के अनुसार, शेफाली की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच जारी

मुंबई पुलिस और फोरेंसिक टीम ने रात 1 बजे शेफाली के अंधेरी स्थित घर पर पहुंचकर जांच शुरू की. घर में मौजूद परिजनों और स्टाफ से पूछताछ की जा रही है. शेफाली के घर काम करने वाली कुक और मेड को अंबोली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है.

कार्डियक अरेस्ट क्या होता है?

कार्डियक अरेस्ट एक गंभीर मेडिकल स्थिति है, जिसमें दिल की धड़कन अचानक बंद हो जाती है. इससे शरीर के बाकी हिस्सों में खून का बहाव रुक जाता है, जिससे बहुत कम समय में मौत हो सकती है.

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories

error: Content is protected !!